आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। स्मार्ट मीटर लगे एक महीना भी नहीं हुआ और बिजली का बिल 56 हजार रुपये आ गया। बिल देखते उपभोक्ता के होश उड़ गए हैं। यह मामला लोहरदगा के शहरी क्षेत्र का है।
जिले के शहरी क्षेत्र के अमलाटोली निवासी के यहां 7 सितंबर, 2025 को स्मार्ट मीटर लगाया गया। उपभोक्ता ने 10 सितंबर को बकाया बिल 15,765 की जगह 15,770 रुपए जमा कर दिया था।
स्मार्ट मीटर लगे एक माह भी नहीं गुजरा कि उपभोक्ता को पुनः 56,418 रुपए का बिल भेज दिया गया है। इससे उपभोक्ता के होश उड़ गए हैं। इसकी जानकारी विभाग के एसडीओ को भी दी गई। हालांकि उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विभाग के इस रवैये से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। वहीं पीड़ित द्वारा कहा गया कि मामले को लेकर वह उपभोक्ता संरक्षण कार्यालय जाएगा। न्याय की गुहार लगाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


