Ola और Uber को टक्‍कर देने आ रही ये नई टैक्‍सी सेवा, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश में लोगों को Ola और Uber टैक्‍सी सेवा उपलब्‍ध करा रहे हैं। इससे लोगों को सहूलियत हो रही है। कई बार परेशानी भी होती है। इसकी खबर भी आती रहती है। अब Ola और Uber को टक्‍कर देने नई टैक्‍सी सेवा शुरू होने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने एक नई टैक्सी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका नाम “भारत टैक्सी” होगा,  जो एक को-ऑपरेटिव मॉडल पर काम करेगी।

इस सेवा का उद्देश्य बड़े निजी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म जैसे Ola और Uber को टक्‍कर देना है। इस मॉडेल में चालक (ड्राइवर) खुद मालिक होंगे यानी ड्राइवरों को प्लेटफॉर्म की आमदनी का बेहतर हिस्सा मिलेगा। कमीशन-कट जैसी चीज़ें न्यूनतम होंगी।

पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में नवंबर, 2025 में देश की राजधानी New Delhi में लगभग 650 वाहन-ड्राइवरों के साथ यह सेवा शुरू होगी। इसके बाद दिसंबर, 2025 तक अन्य बड़े शहरों में विस्तार होगा।

इस योजना का लक्ष्य लगभग 1 लाख ड्राइवरों को शामिल करना एवं छोटे शहर-कस्बों में भी सेवा देना है। इस सेवा के ड्राइवर “सदस्यता-शुल्क” देंगे। फिर अपने ट्रिप के बाद अधिकांश/पूरी आमदनी रख सकेंगे।

यात्रियों के लिए पारदर्शी और अनुमानित कम किराए होंगे। इसकी ऐप होगी। इसे विभिन्न भाषाओं में बनाया जा रहा है। इसे UMANG, DigiLocker से लिंक किया जाएगा।

यात्रों को अचानक बढ़े हुए किराये और यात्रा रद्द होने, ड्राइवर के कमीशन के बोझ से राहत मिलेगी। सहकारी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। ड्राइवर समुदाय भी सशक्त होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *