दीपावली एवं छठ पर महिलाओं को उपहार, खाते में आए 97 करोड़

झारखंड
Spread the love

लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम भुगतान

रांची। दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान राशि का भुगतान किया है। इस योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से ₹97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।

यह भुगतान अक्टूबर की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को त्योहारों से पूर्व आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है।

प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति

  • अनगड़ा – 16,843 लाभुक
  • अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,417 लाभुक
  • बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,413 लाभुक
  • बेड़ो – 20,797 लाभुक
  • बुंडू – 8,525 लाभुक
  • बुंडू नगर पंचायत – 3,572 लाभुक
  • बुढ़मू – 18,073 लाभुक
  • चान्हो – 19,894 लाभुक
  • हेहल शहरी क्षेत्र – 15,442 लाभुक
  • ईटकी – 10,482 लाभुक
  • कांके – 31,828 लाभुक
  • कांके शहरी क्षेत्र – 1,325 लाभुक
  • खलारी – 9,703 लाभुक
  • लापुंग – 11,478 लाभुक
  • माण्डर – 23,395 लाभुक
  • नगड़ी – 18,159 लाभुक
  • नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,168 लाभुक
  • नामकुम – 18,021 लाभुक
  • नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,078 लाभुक
  • ओरमांझी – 18,310 लाभुक
  • राहे – 9,647 लाभुक
  • रातू – 18,792 लाभुक
  • सिल्ली – 21,382 लाभुक
  • सोनाहातू – 13,192 लाभुक
  • तमाड़ – 18,714 लाभुक
  • सदर शहरी क्षेत्र – 21,754 लाभुक

घरों में खुशहाली लाएगी

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों पर इस राशि का भुगतान महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और घरों में खुशहाली लाएगी। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान मिले।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *