अफरोज आलम
कांके। न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल बूढ़ीबागी में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 1 से लेकर दसवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई गई। रंगोली में नारी सशक्तिकरण, अंधविश्वास, जल प्रदूषण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ग्लोबल वार्मिंग, स्टॉप पॉल्यूशन, बेटी बचाओ, मोर, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, फूलों की सजावट की गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राशीद इकबाल ने कहा रंगोली क्षेत्रों की परंपराओं और कलाओं को दर्शाती है। भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। यह मां से बेटी को हस्तांतरित होने वाली एक कला है, जो परिवार और समाज में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखती है।
विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक फैयाज खान ने कहा कि पारंपरिक रूप से रंगोली बनाते समय किए गए उंगली और अंगूठे के इस्तेमाल, मस्तिष्क को सक्रिय और ऊर्जावान बनाता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शफीक अंसारी, मिन्हाज अंसारी, नुरुल्लाह अंसारी, रतन नाग, अरशद अली, वसीम अंसारी शिक्षिका हजिना खातून, ज़ीनत कौशर, मुसर्रत फातिमा, पूर्णिमा कुमारी, स्नेहा कुमारी, नुसरत परवीन का अहम योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK