आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फोर्ड कंपनी का कार ओडिशा के झारसुगोड़ा से आ रही है और लोहरदगा होते हुए बड़की चांपी के रास्ते बिहार जाने वाली है। इसमें अवैध गांजे की तस्करी की जा रही है।
उक्त सूचना पर फौरी रूप से थाना प्रभारी, लोहरदगा एवं कुडू को चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। चांपी चौक के पास चेकिंग के कम में एक फोर्ड कंपनी की चेकिंग को देखकर तेजी से भगाने लगी। चेकिंग पोस्ट पार करके चंदवा की ओर भागने लगी।
चांपी चौक पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं दल बल के द्वारा उक्त कार का पीछा किया गया। पीछा करने के कम में लोहरदगा चंदवा मुख्य मार्ग में चांपी स्थित कल्वा ढोड़ा के पास चंदवा की ओर से आते हुए एक वाहन को देखकर उक्त फोर्ड कार अनियंत्रित होकर रोड के बायीं ओर कच्ची नाली को पार करते हुए पेड़ में टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद फोर्ड कार (रजि० नंबर बीआर11जेड 3556) के ड्राईवर अमीश कुमार लाल और कार में उपस्थित दूसरे व्यक्ति आकाश राय को कब्जे में लिया गया। फिर कुडू अंचल अधिकारी के समक्ष उक्त वाहन से 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दोनों पकड़ाये अभियुक्तों एवं इसमें सम्मिलित अन्य अपराधकर्मियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अमीश कुमार लाल, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता संजय लाल, वर्तमान पता बेलपहाड़, गुमाडेरा जहाज पाड़ा, थाना बेलपहाड़, जिला झारसुगोड़ा, ओडिशा, स्थायी पता ग्राम नरौला, थाना ओबरा, जिला औरंगाबाद, बिहार
- आकाश राय, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता ओसियर राय, वर्तमान पता बेलपहाड़, नियर गुमाडेरा फाटक, थाना बेलपहाड़, जिला झारसुगोड़ा, ओडिशा, स्थायी पता ग्राम पिरौना, जिला छपरा, बिहार
जब्त सामग्री
- 168 किलोग्राम गांजा
- एक एंड्राईड मोबाईल फोन
छापामारी टीम के सदस्य
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना
- अश्विनी कुमार राणा, कुडू थाना
- चारो उरांव, चांपी पिकेट
- कुडू थाना सैट-78 के सशस्त्र बल एवं चांपी पिकेट के सशस्त्र बल।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


