छत्तीसगढ़ में अब 208 नक्सलियों ने किया सरेंडर, खाई ये कसम

अन्य राज्य देश
Spread the love

आत्मसमर्पण करने वालों में 110 महिला और 98 पुरुष नक्सली शामिल

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, आज यानी शुक्रवार को 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ सरेंडर कर दिया है। यह राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर 210 नक्सलियों ने आज सुरक्षा बलों के समक्ष हथियार डाल दिये। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताते हुए कहा कि, आज का दिन सिर्फ छत्तीसगढ़ के लिए नहीं, पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। इतनी बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा छोड़कर संविधान और विकास की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।  

बस्तर संभाग में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन किया गया। सरेंडर करनेवाले 210 नक्सलियों ने 153 हथियार पुलिस के हवाले किये। इनमें AK-47, SLR, INSAS राइफल, LMG, ।303 राइफल,  कार्बाइन, पिस्टल और BGL लॉन्चर शामिल हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि सरेंडर करने से पूर्व नक्सलियों ने परेड की। सभी अपने हाथों में संविधान की कॉपी लिये हुए थे। सरेंडर करते समय भी उनके हाथों में संविधान की प्रतियां थीं। आत्मसमर्पण करने वालों में 110 महिला और 98 पुरुष नक्सली शामिल थे।

सरेंडर करने वाले नक्सली अबूझमाड़ इलाके से जगदलपुर पहुंचे थे।  नक्सलियों ने  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने संविधान हाथ में लेकर हिंसा त्यागने की शपथ ली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *