आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। ग्रामीणों ने गौ तस्करों को पकड़ा। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ बहस बाजी हुई। पुलिस के रवैये से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
जिले के पेशरार की दिशा से 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) की सुबह लगभग 2 बजे बड़ी संख्या में गायों की गौ तस्करी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि तस्करों का एक समूह लगभग 100 से अधिक गायों को लेकर गंगुपारा मार्ग से होते हुए चंदकोपा की ओर बढ़ रहा था।
इस दौरान चंदकोपा और गंगुपारा के ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत कार्रवाई की। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए गौ-तस्करी में शामिल कुछ लोगों को पकड़ लिया। कुछ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। हालांकि प्रशासनिक टीम घटना के 5 घंटे बाद सुबह लगभग 7 बजे मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा गांववालों को ही डांट-फटकार लगाई। इससे ग्रामीणों में गहरा रोष और आक्रोश है।
चंदकोपा और गंगुपारा गांव के लोगों का कहना है कि जब वे अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने की कोशिश करते हैं, तब प्रशासन उनकी मदद करने के बजाय उन्हें ही दोषी ठहराता है। ग्रामीणों ने बताया तस्करों द्वारा रात्रि में ही नकदी पैसा देकर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौ-तस्करी में शामिल तस्करों व लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। वही, पुलिस का कहना है कि बाजार समिति के विमल साहू के पशु (गाय बैल) हैं। जब ग्रामीणों ने इस बात की पुष्टि के लिए प्रमाण की मांग की, तब किसी प्रकार की खरीद बिक्री के कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये।
ग्रामीण और पुलिस के बीच बहस हुई, जिसके बाद पुलिस द्वारा सभी पशुओं की जिम्मेवारी लेते हुए विमल साहू को दे दिया गया है। ग्रामीण बार-बार पूछते रहे कि आखिर इतने सारे जानवरों का मालिक कौन है। हालांकि उनकी नहीं सुनी गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


