रांची। घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। इसके साथ ही सियासी हलचल तेज हो गयी है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में बाबूलाल सोरेन के नाम की घोषणा की है। बाबूलाल सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं और इससे पहले भी घाटशिला सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा की स्थानीय इकाई ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
इनके बीच रहेगा तगड़ा मुकाबला
इस सीट पर इस बार भी भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। पिछली बार विधानसभा चुनाव में बाबूलाल सोरेन को जेएमएम के रामदास सोरेन ने पराजित किया था। उस चुनाव में रामदास सोरेन को 98,356 वोट मिले थे, जबकि बाबूलाल सोरेन को 75,910 वोट प्राप्त हुए थे।
चुनाव की तिथि घोषित
चुनाव आयोग ने घाटशिला विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है।
- चुनाव की तारीख: 11 नवंबर
- मतगणना: 14 नवंबर
- अधिसूचना जारी: 13 अक्टूबर
- नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर
- नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर
चुनाव आयोग की ओर से कुल 300 मतदान केंद्र और 218 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं।
जानें मतदाताओं की संख्या और क्षेत्र का विवरण
घाटशिला विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। इस क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें
- पुरुष मतदाता: 1,24,899
- महिला मतदाता: 1,30,921
- ट्रांसजेंडर मतदाता: 3
महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है और लिंग अनुपात 1,048 है। इसके अलावा 2,735 दिव्यांग मतदाता भी मतदान करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail।com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat।whatsapp।com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK