आरपीएफ को मिली शिकायत, फिर चलाया ‘ऑपरेशन डिग्निटी’

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची मंडल मे आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश मे आरपीएफ सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। इस क्रम में 12 अक्‍टूबर, 2025 को रेल मदद के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी।  शिकायतकर्ता करतार सिंह, निवासी– भरतपुर (राजस्थान) ने बताया कि उनकी पत्नी होलिका एवं पांच वर्षीय पुत्र यश गलती से किसी ट्रेन से रांची पहुंच गए हैं। वर्तमान में रांची रेलवे स्टेशन पर हैं।

सूचना मिलते ही टीम मेरी सहेली द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त महिला एवं बच्चे को रांची स्टेशन परिसर से सुरक्षित बरामद किया गया। इसकी सूचना शिकायतकर्ता को दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह राजस्थान में हैं और अगले दिन रांची पहुंचेंगे।

महिला से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह बुंडू तामाड़, रांची की मूल निवासी है। लगभग नौ वर्ष पूर्व अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध राजस्थान के करतार सिंह से विवाह कर वहीं रह रही थी। महिला ने बताया कि पति द्वारा मायके जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण वह 10 अक्टूबर को अपने पुत्र के साथ घर लौटने के लिए राजस्थान से निकल गई थी।

अगले दिन शिकायतकर्ता से कई बार संपर्क करने के प्रयास विफल रहे। महिला ने स्वेच्छा से अपने घर वापस जाने की इच्छा व्यक्त की, परंतु उसके पास ना मोबाइल था, ना परिवार का कोई संपर्क नंबर और न ही यात्रा के लिए धनराशि।

मामले की जानकारी रांची सहायक सुरक्षा आयुक्त एके सिंह को दी गई। उन्होंने महिला एवं बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया कि टीम मेरी सहेली स्वयं उक्त महिला को उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। एनजीओ एवं बुंडू थाना पुलिस की सहायता से जब जांच की गई, तब ज्ञात हुआ कि घर पर फिलहाल कोई परिजन नहीं हैं।

ऐसे में टीम मेरी सहेली ने जीआरपी रांची और एनजीओ बुंडू के सहयोग से महिला एवं बच्चे को सुरक्षित रूप से बुंडू थाना पुलिस के माध्यम से एनजीओ के सुपुर्द कर दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *