Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल खेल
Spread the love

  • Horoscope : 13 अक्‍टूबर, 2025 का राशिफल

मेष

अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।

वृष

व्यापार और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ वातावरण आनंदमय रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। मन में उल्लास होगा।

मिथुन

शारीरिक और मानसिक रूप से दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों संग समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।

कर्क

भाग्य में वृद्धि होने के संकेत हैं। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से भी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

सिंह

स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। खान-पान घर का ही करें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। उसे दूर करने की कोशिश करें। विवाद नहीं करें।

कन्या

दिन शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ संभव है।

तुला

व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। परिवारजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम रखें। खर्च की मात्रा आज बढ़ ना जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी। यश प्राप्त होगा।

वृश्चिक

वाद-विवादों में नहीं फंसें। संतानों की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी निवेश नहीं करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दें।

धनु

मानसिकरूप से उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति रहेगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। धन हानि का योग है। छाती में भी पीड़ा हो सकती है।

मकर

मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक समाप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है। व्यवसायों के लिए समय अनुकूल है। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

कुंभ

मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की आशंका है। सफलता में विलंब हो सकता है।

मीन

स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। धनप्राप्ति के योग है। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के योग हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *