- डीसी ने की अधिक से अधिक बच्चों से भागीदारी और इनोवेटिव आइडिया सबमिशन की अपील
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। भारत सरकार ने सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालय के कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत बिल्डथान-2025 आयोजित किया है। इसका उद्देश्य उन्हें इनोवेटिव सोच का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करना है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी, डायट के संकाय सदस्यों के लिए निर्देश जारी कर कहा है कि सभी स्तर पर इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यालयों के शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन 6 अक्टूबर 2025 तक और छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक विद्यालय को न्यूनतम 50 छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा।
सभी शिक्षक 2 से 5 छात्रों की टीम बनाकर एक से अधिक टीम का गठन कर सकते हैं। 13 अक्टूबर 2025 से वेबसाइट पर पंजीकृत टीमों को अपने विचार अपलोड करने का अवसर मिलेगा।
यह पूरा कार्यक्रम विकसित भारत के चार प्रमुख थीम पर आधारित है। इसमें आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल एवं समृद्ध भारत की थीम पर इनोवेटिव आइडिया की मांग की गई है।
इस अवसर पर डीसी प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपने नवाचार और रचनात्मक विचार प्रस्तुत करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगी। साल, 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230