Jharkhand: महिला की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है, जहां एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो दिन से लापता महिला का शव जंगल से बरामद किया है। अपराधियों ने धारदार तेज हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की है। महिला की पहचान किताहातु टोला लातार गांव निवासी सुखमति लोहार के रूप में हुई है।

सुखमती लोहार सोमवार को अपने घर से निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं आई। खोजबीन के दौरान गांव के जंगल से उसका शव बरामद किया गया। 

इधर, घटना की जानकारी टोंटो थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या की है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रथम दृष्टया से यह जमीन विवाद या फिर डायन बिसाही का मामला लगता है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने बताया कि महिला की हत्या क्यों की गई, इसका उन्हें कुछ भी पता नहीं है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *