रांची। आरडीसीआईएस, रांची में राजभाषा पखवाड़ा-2025 का समापन समारोह 2 अक्टूबर को आयोजित किया गया। इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
हिंदी निबंध प्रतियोगिता में राजीव कुमार सिंह, महाप्रबंधक (आरडीसीआईएस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राजीव रंजन कुमार और तृतीय स्थान पर बसंत कुमार साहू रहे। सांत्वना पुरस्कार अजीत प्रसाद वर्मा को प्रदान किया गया।
हिंदी कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजीव रंजन कुमार, द्वितीय स्थान पर लक्ष्मण कुमार और तृतीय स्थान पर सुश्री प्रज्ञा कुमई रहीं। सांत्वना पुरस्कार सुश्री दिव्या सुचिता जोजो को मिला।
हिंदी टंकण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमार अनीकेत आनंद ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राजीव रंजन कुमार और तृतीय स्थान पर पंकज कुमार रहे। सांत्वना पुरस्कार अजीत प्रसाद वर्मा एवं पार्थ सारथी गुलशन को प्रदान किए गए।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए आरडीसीआईएस के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ती है। विविध संस्कृतियों को एक मंच पर लाती है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें।
इस अवसर पर आरडीसीआईएस के राजभाषा अधिकारी रोशन कुमार ने शीर्ष प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से राजभाषा पखवाड़ा-2025 को सफल बताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK