रांची। विजयादशमी पर माहेश्वरी समाज के द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। सनातन धर्म की विलुप्त होती हुई परंपराओं के पुनर्जागरण की कड़ी में लगातार दूसरे वर्ष समाज में सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया।
वर्ष, 2024 में प्रथम बार पूरे भारतवर्ष में किसी सामाजिक संस्था ने सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन रांची में माहेश्वरी समाज के द्वारा किया गया था। माहेश्वरी समाज के अलावा इसमें अन्य सामाजिक संगठन एवं सनातनी संगठन के सदस्य भी सम्मिलित हुए।
करीब 400 सदस्यों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शस्त्रों की पूजा अर्चना की। शस्त्र पूजा के साथ-साथ सामूहिक सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अशोक साबू के अलावा मंदिर समिति के संयोजक शिव शंकर साबू, श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबू, सभा के सचिव नरेंद्र लाखोटिया, सभा के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने अतिथियों का स्वागत दुपट्टा पहना कर किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की।
सनातन में शास्त्र एवं शास्त्र दोनों के महत्व का विधान है। शक्ति की देवी मां दुर्गा के शक्ति प्रतीक का यह पर्व है शस्त्र पूजा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ साबू, विनय मंत्री, श्याम बिहानी, अंकुर डागा, आकाश चितलांगिया, कुंज बिहारी चितलांगिया का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक साबू व रश्मि मालपानी ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK