प्रशासन ने की प्रमुख पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्था की समीक्षा की

झारखंड
Spread the love

  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले में दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की। इस क्रम में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सोमवार देर शाम सदर प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण करने निकले।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नहर चौक, चीनिया रोड शिव मंदिर, नवादा मोड़, टंडवा, मेन रोड और रामबांध तालाब स्थित पूजा पंडालों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने प्रतिमाओं और मंडपों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण, दंडाधिकारियों की तैनाती, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, यातायात एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा जिले की आस्था और संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे पर्व के दौरान दंडाधिकारी, पुलिस बल और आपातकालीन सेवाएं 24×7 सतर्क रहेंगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति का त्वरित समाधान किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने माता दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार, बीडीओ कुमार नरेन्द्र, सीओ सफी आलम, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और आयोजक मंडल के सदस्य भी मौजूद थे।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *