समाजसेवी संजय भारद्वाज ने कन्या पूजन कर बांटे नए वस्त्र

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। समाजसेवी सह पूर्व राजद प्रत्याशी (मधुपुर विधानसभा) संजय भारद्वाज ने मंगलवार को मांं दुर्गा के अष्टमी स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की। देवघर के देवीपुर प्रखंड के बाघमारी ग्राम पहुंचकर कन्या पूजन की। इस अवसर पर उन्‍होंने सैकड़ों कन्याओं के बीच नए वस्त्रों का वितरण भी किया।

मौके पर श्री भारद्वाज ने कहा कि नारी शक्ति की पूजा सृष्टि के आरंभ से ही होती आ रही है। निश्छल बच्ची और विशेषकर कन्याओं की प्रसन्नता से माता दुर्गा प्रसन्न होती है और आत्मिक सुख मिलता है। धर्म मानव सेवा की प्रेरणा देता है, जिससे भावी पीढ़ी में संस्कारों का सृजन होता है। इसलिए हमें सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना चाहिए।

श्री भारद्वाज ने कहा कि वे वर्ष 2010 से ही नवरात्रि‍ में लगभग 500 गरीब कन्याओं के बीच नए वस्त्रों का वितरण करते आए हैं। इस क्रम में महा सप्तमी के अवसर पर मधुपुर विधान सभा क्षेत्र की मलिन बस्तियों और देवघर के शहरी क्षेत्र की बस्तियों एवं महाअष्टमी पर देवीपुर प्रखंड के बाघमारी ग्राम में गरीब कन्याओं के बीच नए वस्त्र वितरण किया।

इस कार्यक्रम में शोभा नाथ नरौने,अरविंद सिंह यादव,प्रदीप यादव,रमन भारद्वाज,छोटू यादव,धीरन राउत आदि ने सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *