Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, इन जिलों में 2 अक्‍टूबर से भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण 30 सितंबर को उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव में 1 अक्टूबर को उत्तरी और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की उम्‍मीद है।

इसके प्रभाव से झारखंड में 2 से 4 अक्टूबर के दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा देखने को मिलेगी। कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 30 सितंबर से 3 अक्‍टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां होगी भारी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 2 अक्‍टूबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार 3 अक्‍टूबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार 4 अक्‍टूबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK