जादूगोड़ा। रविवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने जादूगोड़ा पुलिस की मदद से गालूडीह बराज से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बरामद शव किसी पुरुष का है, जिसकी उम्र 45 साल के आसपास है। इस संबंध में जादूगोड़ा पुलिस अधिकारी नारायण मिश्रा ने कहा कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है।
मालूम हो कि, गालूडीह बराज के समक्ष फाटक नंबर 18 में बीते शनिवार को एक शव उतराता हुआ देखा गया था। शव की सूचना पाकर जादूगोड़ा पुलिस हरकत में आई और गालूडीह बराज पहुंची।
काफी मशक्कत के बाद आज (रविवार) शव नदी से बाहर निकला गया। स्थानीय लोगों ने हत्या कर बराज में शव फेंके जाने का अंदेशा जताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK