दुर्गा पूजा से पहले 3.57 लाख बहनों के खाते में भेजे गए 89 करोड़

झारखंड
Spread the love

धनबाद। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दुर्गा पूजा से पहले जिले की 3,57,577 बहनों को तोहफा मिला है। योजना के तहत सितंबर, 2025 की सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें 89 करोड़ 39 लाख 42 हजार 500 रुपये की राशि भेजी गई है। योजना अंतर्गत जिले के लाभुकों को अगस्त महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

उपायुक्‍त ने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों के आवेदन स्वीकृत हो चुका है, लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है, ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें।

लाभुकों की संख्या

  • प्रखंड कार्यालय, बाघमारा – 46422
  • अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7583
  • प्रखंड कार्यालय, बलियापुर – 22010
  • अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1181
  • प्रखंड कार्यालय, धनबाद – 7147
  • अंचल कार्यालय, धनबाद – 35667
  • प्रखंड कार्यालय, एग्यारकुंड – 17091
  • अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 5349
  • प्रखंड कार्यालय, गोविन्दपुर – 51432
  • अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 878
  • अंचल कार्यालय, झरिया – 45631
  • प्रखंड कार्यालय, कलियासोल – 20355
  • प्रखंड कार्यालय, निरसा – 24449
  • प्रखंड कार्यालय, पूर्वी टुंडी – 9987
  • अंचल कार्यालय, पुटकी – 18149
  • प्रखंड कार्यालय, तोपचांची – 27295
  • प्रखंड कार्यालय, टुंंडी – 16951

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK