- विभिन्न विधाओं में अपनी कला का किया प्रदर्शन
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय कला उत्सव-2025 का आयोजन जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिन्दू के सभागार में 26 सितंबर, 2025 को किया गया। इसका उद्धाटन दीप प्रज्वलित कर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोनीदीपा बनर्जी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एमलीन सुरीन, क्षेत्र प्रबंधक, आकाश कुमार, बीके बलाजिनप्पा और अन्य अतिथियों ने किया।
उक्त कला उत्सव समागम में जिले के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त, निजी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।
गायन, वादन, नृत्य, पेंटिंग, एकांकी, नाट्य कला, मूर्ति कला, दृश्य थ्री डी कला,शास्त्रीय, उप शास्त्रीय, वाद्यबंद, द्विआयामी चित्रकला, लघुनाटिका, क्षेत्रीय नृत्य, मिमिक्री, माइम, देशभक्ति गीत संगीत आदि विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।
बीके बलाजिनप्पा, लोधेर उरांव, अनिल उरांव, मिथलेश कुमार, रामजतन राम, एन एन किशोर, संगीता बाखला, बैजंती माला उरांव ने निर्णायक की भूमिका निभाई गई। विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों के साथ पेंटिंग बनाकर उनका उत्साह वर्द्धन किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों में पढ़ाई के साथ साथ उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने और जिला और राज्य स्तर पर निखारने का उचित माध्यम कला उत्सव है।
जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार ने कहा कि सभी बच्चों में प्रतिभा होती है। जिसे निखारने के सशक्त माध्यम कला उत्सव है।
उक्त प्रतियोगिता के संचालन में जीतेन्द्र मित्तल, सुनील तिर्की, सिनी टाटा ट्रस्ट से तरुण कुमार,सबन टोपनो, सुष्मिता धान,तैयब अंसारी, सोनमती कुजूर, सिलवंती मिंज, सत्येन्द्र प्रकाश सिंह, राकेश उरांव, सम्मा रानी कुजूर, विभिन्न कर्मियों ने अपनी भूमिका निभाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


