Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 26 सितंबर, 2025 का राशिफल

मेष

धन लाभ होगा और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। किसी सफेद वस्तु का दान करें।

वृष

संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें। विवाद नहीं करें।

मिथुन

दिनचर्या को बदलें। करीबी लोगों से धोखा मिलने की पूरी आशंका है। सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क

अपने व्यवहार पर ध्यान दें। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

सिंह

लंबित कार्यों को गति‍ मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।

कन्या

काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिल सकता है, राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

तुला

किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

वृश्चिक

समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु

जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

मकर

कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में नहीं पड़ें, उलझ सकते है।

कुंभ

परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। विवादों को टालें। किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें। ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।

मीन

कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *