बिहार चुनाव से पहले आए सर्वे ने उड़ाई NDA की नींद

बिहार देश राजनीति
Spread the love

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इससे पहले चुनाव को लेकर एक सर्वे हुआ है। इसने NDA की नींद उड़ा दी है।

यह सर्वे Ascendia ने किया है। इसमें यह अनुमान लगाया गया है कि बिहार में राजनीतिक संतुलन अभी भी महागठबंधन (MGB) और एनडीए (NDA) के बीच पारंपरिक रूप से बंटा हुआ है, लेकिन इस बार NDA को बढ़त दिखाई दे रही है।

आयोग ने अब तक चुनाव की घोषणा नहीं की है। इससे पहले ही NDA की ओर से दावा किया जा रहा है कि चुनाव एक तरफा होने वाला है। बिहार में बड़े अंतराल से NDA की सरकार बनने जा रही है।

हालांकि सर्वे यह बात उभरकर सामने आई है कि पिछले वोट बैंकों में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। मतदाता फैसलों पर “डर” और परंपरागत कारक अभी भी प्रभावी हैं। महागठबंधन अभी भी मजबूत बना हुआ है। वह कुछ क्षेत्रों में पकड़ बनाए हुए है।

दलित / एससी मतदाताओं में NDA को बढ़त दिखाई गई है। अति पिछड़े वर्ग परंपरागत रूप से NDA का समर्थन रहा है। इस बार भी वह इस वर्ग में बल पकड़ सकता है।

OBC वर्ग में मतदाताओं का विभाजन देखने को मिला है। यादव आरजेडी-महागठबंधन की ओर झुकाव रखते हैं, जबकि गैर-यादव NDA को समर्थन दे सकते हैं।

मुस्लिम मतदाता इस चुनाव में सतर्क दिखाई दे रहे हैं। कुछ जगहों पर वे महागठबंधन को समर्थन दे सकते हैं। हालांकि सर्वे में इस समुदाय में असमंजस की स्थिति भी सामने आई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *