रांची। अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल मुख्यालय ने गांधी नगर कालोनी स्थित सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में नवरात्रि पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में अर्पिता महिला मंडल के वरीय सदस्यों की उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ महिला मंडल ने सेवा कार्य भी किया। इसके अंतर्गत चार स्थानीय पानी पुरी एवं चाट विक्रेताओं को राशन किट एवं स्वच्छता किट वितरित किए गए। राशन किट में गेहूं का आटा, तेल, दाल, गुड़ एवं नमक शामिल था।स्वच्छता किट में एक चादर एवं गमछा प्रदान किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


