आजम खां 23 महीने बाद जेल से रिहा, जानें अखिलेश ने कहा…  

अपराध उत्तर प्रदेश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। सपा के लिए अच्छी आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां जिला कारागार से मंगलवार की दोपहर 12.15 बजे रिहा हो गए।

वह 22 अक्टूबर 2023 से जिला कारागार में बंद थे। पूर्व मंत्री के पुत्र अदीब आजम रामपुर से सैकड़ों समर्थकों के साथ सुबह ही कारागार पहुंच गए थे।

रामपुर की अदालत से पूर्व मंत्री की रिहाई का आदेश जिला कारागार प्रशासन को सोमवार को ही मिल गया था। कारागार अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर न्यायालय से 70 मुकदमों में रिहाई का आदेश आया था।

इसका परीक्षण करने के बाद कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं। मंगलवार को रामपुर न्यायालय से मेल आने के बाद पूर्व मंत्री आजम खान को रिहा कर दिया गया।

बताते चलें कि, इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शत्रु संपत्ति के मामले में आजम खां के खिलाफ तीन धाराएं बढ़ाई गई थीं। इसको लेकर 20 सितंबर को न्यायालय से वारंट जारी नहीं हो सके थे।

सीतापुर कारागार से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए आजम खां न्यायालय में उपस्थित हुए थे। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए पहली अक्टूबर नियत कर दी थी। इस तरह वारंट जारी न होने के कारण आजम खां की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *