जमशेदपुर। जुस्को कर्मचारियों और बाजार के लिए अच्छी खबर है। दुर्गापूजा से पहले टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस लिमिटेड (जुस्को) के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस के साथ एलटीसी (लीव ट्रेवल कंसेशन) पर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हो गया।
इस साल कर्मचारियों को 15.64 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस की राशि सोमवार 22 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक खाते में चली जाएगी। समझौते के तहत इस साल कंपनी के 671 कर्मचारियों को 6.676 करोड़ रुपए बोनस मिलेगा। पिछले साल बोनस की राशि 7.91 करोड़ रुपए थी। इस तरह इस साल बोनस की राशि में पिछले वर्ष की तुलना में 1.24 करोड़ की कमी आई है।
समझौते के तहत के ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 321156 रुपए और न्यूनतम 84405 रुपए, पी ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 40329 रुपये और अधिकतम 221583 रुपये, जी ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 109987 रुपए और अधिकतम 211380 रुपए और न्यू ग्रेड जेएस ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 92367 रुपए और न्यूनतम 54204 रूपए, जेडब्ल्यू ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 37037 रुपए और अधिकतम 71081 रुपए बोनस मिलेगा। बोनस फार्मूला अगले तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा।
बोनस के साथ एलटीसी समझौता भी किया गया। यह समझौता एक जनवरी 2024 से वर्ष 2027 तक प्रभावी होगा। एलटीसी में 8200 रुपये की वृद्धि की गई है। अब पी, के और जी ग्रेड को 45800 रुपए और न्यू ग्रेड के जेएस और जेडब्ल्यू ग्रेड को 38800 रुपए दो वर्षों के एक ब्लॉक में मिलेगा। जिन लोगों ने पुरानी दर पर एलटीसी ले लिया है उन्हें पुनरीक्षित एलटीसी की अंतर राशि का भुगतान सितंबर के वेतन के साथ किया जाएगा।
समझौते पर प्रबंधन की ओर से एमडी रितुराज सिन्हा, सीएफओ ज्योति प्रकाश, सीएचआरओ देवी प्रसाद पंथाला, एचआरआईआर के सीनियर मैनेजर प्रमोद कुमार भानभेदु, आईआर के सीनियर मैनेजर सुमित जयंत देवगम तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, महासचिव सीडीएस कृष्णा, वर्किंग प्रेसीडेंट अमरनाथ तिवारी, डिप्टी प्रेसिडेंट रविकांत शुक्ला, कमलेश सिंह, अखिलेश राय, संजू महतो, अवध किशोर, दिनेश महतो और पिंटू शर्मा ने हस्ताक्षर किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


