बिशुनपुरा में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा)। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर 20 सितंबर को बिशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी खगेश कुमार ने की। संचालन थाना प्रभारी राहुल सिंह ने किया।

बैठक में थाना प्रभारी राहुल सिंह, जेएसआई मिन्तुल्लाह खान, प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि पुलस्त शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य शम्भू राम चंद्रवंशी सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि और सभी 5 पंचायतों के दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करेगा। महापर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी, डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध, और सरकारी गाइडलाइन एवं कोर्ट आदेशों का पालन अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने समिति सदस्यों से अपील की कि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान आपसी सहयोग और संवाद के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकाले जाएंगे और किसी नई जगह पर मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिला परिषद सदस्य शम्भू राम चंद्रवंशी ने कहा, हम सभी मिलकर पर्वों का सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। आपसी सहयोग और भाईचारे के बिना समाज का विकास और पर्वों की गरिमा संभव नहीं है। प्रशासन, समाज और धर्मसमाज सभी को मिलकर अशांति और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखनी होगी।

प्रमुख दीपा कुमारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी आपसी भाईचारा बनाए रखें और पर्वों का सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं।

बैठक में इसके अतिरिक्त उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, पतिहारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, समाजसेवी बलराम पासवान, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राधेश्याम पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, ललन प्रसाद गुप्ता, शिक्षक अशोक कुमार मेहता, छोटू चंद्रवंशी, विकास शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बैठक में तय किया गया कि महापर्वों के दौरान मंदिर, घाट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अश्लील पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बिशुनपुरा में इस बार के महापर्व पूरी सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *