विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था ने सेवा सप्ताह के तीसरे दिन शनिवार को सदर अस्पताल में कुपोषित बच्चों के बीच ब्रेड, हार्लिक्स, बिस्किट और फल का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कुपोषण की पहचान और उसके लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों में कम वजन, शारीरिक वृद्धि में रुकावट, त्वचा का रूखापन, बाल झड़ना, मांसपेशियों की कमजोरी, बार-बार बीमार पड़ना, थकान और चिड़चिड़ापन कुपोषण के प्रमुख संकेत हैं। इसके अलावा पेट का फूला हुआ दिखना या भूख न लगना भी गंभीर लक्षण हो सकते हैं।
गौरतलब है कि जायंट्स ग्रुप की शुरुआत गढ़वा में वर्ष, 1992 में हुई थी, जबकि जायंट्स आस्था की स्थापना 2013 में हुई। तब से यह संस्था लगातार हर वर्ष जायंट्स सेवा सप्ताह का आयोजन करते आ रहा है। समय-समय पर समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक सहयोग पहुंचाता है।
मौके पर अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक सोनी, डायरेक्टर डॉ. आशीष गुप्ता, दीपक कश्यप, गौतम कुमार, अनूप शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK