एक्सपो उत्सव में लोगों को पसंदीदा समान पर मिल रही छूट

झारखंड
Spread the love

  • कल रात 11 बजे तक इंट्री चालू रहेगी

रांची। मोरहाबादी मैदान में चल रहे एक्सपो उत्सव में लोगों को पसंदीदा समान पर छूट मिल रही है। अर्बन हैंगर में जोधपुर के लकड़ी की कलाकारी वाले झूले, कुर्सियां व घरेलू साज सज्जा के समान मिल रहे हैं।

कंज्यूमर हैंगर में मसाज वाले कुर्सियां व मशीनें, घरेलू साज सज्जा के सामान, ओमान के खजूर, ईरान के ज्वेलरी, केसर व इलायची, गृहणियों के उपयोगी सामान, कन्नौज के इतर, अरब के परफ्यूम, बच्चों के खिलौने मिल रहे हैं।

शुक्रवार की शाम सिंगिंग कंपीटीशन में लोगों ने जम के आनंद लिया। झारखंड के युवाओं का टैलेंट लोगों को अति पसंद आया। फूड जोन में भी लोगों ने लिट्टी, कैफे मायसा, वाफ़चा के वैफल्स, रॉलिक आइसक्रीम, नान सब्जी, छोले भटूरे, डोसा, इडली, डूस्का, सैंडविच, कुलफी, जूस, मॉकटेल, फ्रूट शेक, पानी पूरी, समोसा, जलेबी का खूब आनंद उठाया।

महिलाओं का अलग ही शॉपिंग अंदाज दिखा। पिंक हैंगर में कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की बिक्री जोरदार रही। कुल मिला कर एक्सपो उत्सव हर किसी के दिल को लुभा रहा है।

आज यानी शनिवार को मिड नाइट बाजार लगेगा। रात 11 बजे तक इंट्री चालू रहेगी। तंबोला का गेम शाम 7 बजे से खेलाया जाएगा। यह मेला सोमवार 22 सितंबर तक रहेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK