वार्षिक वेतन वृद्धि पर निदेशक के आश्वासन पर शिक्षकों का आंदोलन स्थगित

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रांची इकाई के लगभग तीन हजार प्रारंभिक शिक्षकों की जुलाई से लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक से 18 सितंबर को वार्ता की गई।

संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि निदेशक ने संचिका को कार्मिक विभाग को भेज दिया है। जैसे ही कार्मिक विभाग से स्वीकृति प्राप्त होगी, रांची डीएसई रांची को पत्र भेज दिया जाएगा।

निदेशक के इस आश्वासन और संघ की राज्य स्तरीय राजभवन मार्च की तैयारी को देखते हुए 20 सितंबर का धरना-प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन के तीसरे चरण की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में नसीम अहमद, अजय ज्ञानी, राजेश नायक आदि शामिल थे।

टेट परीक्षा की अनिवार्यता के खिलाफ ज्ञापन

इसके अतिरिक्त, टेट परीक्षा की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षकों ने जिलों में उपायुक्त कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि रांची उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में अनूप केशरी, नसीम अहमद, संतोष कुमार, सलीम सहाय, अजय ज्ञानी, योगेंद्र द्विवेदी, दिलीप कुमार, राजकुमार रजवाड़, शिवनंदन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK