रांची। कल (शुक्रवार) से तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो में शामिल होने देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज (गुरुवार) रांची पहुंचने वाले हैं।
वे दोपहर करीब तीन बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जनरल चौहान 19 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) में भाग लेंगे।
डिफेंस एक्सपो का आयोजन राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा। यह कार्यक्रम 19 से 21 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन में देश की तीनों सेनाओं की ताकत और अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस बीच, बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस तीन दिनी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


