- खदान दुर्घटना में मृत्यु पर अनुग्रह राशि 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये की गई
- सीएसपी के तहत बीमा कवरेज संविदा कर्मचारियों के लिए 40 लाख रुपये किया गया
नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए नई वर्दी, कॉर्पोरेट वेतन पैकेज (सीएसपी) और अनुग्रह लाभों में बढ़ोतरी का शुभारंभ किया। कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में इन पहलों को कोयला श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण में सुधार पर विशेष ध्यान देते हुए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन और कार्यान्वित किया गया है।
ये उपाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘श्रमिक प्रथम’ और ‘श्रमिक कल्याण’ को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। कोयला श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखा गया है। यह दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा में उनके योगदान को सम्मान, संरक्षण और निरंतर समर्थन मिले।
कोल इंडिया ने अपनी “वी केयर” पहल के तहत खदान दुर्घटना में होने वाली दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में देय अनुग्रह राशि को 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। यह बढ़ा हुआ मुआवज़ा नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों दोनों पर समान रूप से लागू होगा। मृतकों के परिवारों को सीधे भुगतान किया जाएगा, जिससे समय पर और पारदर्शी सहायता सुनिश्चित होगी।
हालांकि कर्मचारियों को लेकर “शून्य क्षति” मिशन बना हुआ है। यह बढ़ी हुई अनुग्रह राशि कोल इंडिया के उस संकल्प को दर्शाती है कि नुकसान होने पर तुरंत और सहानुभूतिपूर्वक कार्रवाई की जाए और प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहा जाए।
‘सुरक्षा हर कर्मचारी की-सुरक्षा में एकजुट, भविष्य के लिए सशक्त’ टैगलाइन के तहत शुरू किया गया कॉर्पोरेट वेतन पैकेज, कोल इंडिया के कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है। यह एक दूरदर्शी वित्तीय पहल है जिसे प्रत्येक कोयला कर्मचारी और उनके परिवार को निर्बाध, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह पैकेज नियमित कर्मचारियों के लिए 1 करोड़ रुपये और संविदा कर्मचारियों के लिए 40 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करता है। इस योजना के तहत 2.15 लाख नियमित कर्मचारी और 44,000 संविदा कर्मचारी पहले ही नामांकित हैं।
इसे दस प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ समझौता ज्ञापन के माध्यम से कार्यान्वित किया गया है, जिससे लाभों की व्यापक पहुंच और कुशल वितरण सुनिश्चित होता है। इसके लिए कर्मचारियों को कोई प्रीमियम देने की आवश्यकता नहीं है। लाभ सीधे भागीदार बैंकों के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं, जिससे यह वास्तव में एक कल्याणकारी पहल बन जाती है।
इन कल्याणकारी उपायों के साथ-साथ, कोल इंडिया कर्मचारियों के बीच एक साझा पहचान, व्यावसायिकता और सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई वर्दी शुरू की गई। भूमिगत और खुली खदानों से लेकर प्रशासनिक कार्यालयों और क्षेत्रीय परियोजनाओं तक, यह वर्दी कोल इंडिया परिवार की एकता, गौरव और गरिमा को दर्शाती है, और पूरे कार्यबल में एकता और सामंजस्य की भावना को मजबूत करती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


