मेघालय। मेघालय में मंगलवार को एकसाथ आठ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी (नेशनल पीपुल्स पार्टी) सरकार के आठ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
यह इस्तीफे कैबिनेट में प्रस्तावित फेरबदल से ठीक पहले सामने आए, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल मच गई है। मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने राजभवन जाकर राज्यपाल सी एच विजयशंकर से मुलाकात की और उनके इस्तीफे सौंपे।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आज यानी मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
यहां देखें इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की सूची
एनपीपी से: अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए. संगमा, अबू ताहिर मंडल।
यूडीपी (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी) से पॉल लिंगदोह, किरमेन शायला।
एचएसपीडीपी (हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) से शकलियार वारजरी।
भाजपा से ए एल हेक।
अधिकारियों का कहना है कि यह कदम मंत्रिमंडल में “युवाओं को मौका देने” और “राजनीतिक संतुलन बनाए रखने” की रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल आगामी चुनावों से पहले सरकार की छवि सुधारने की कोशिश भी हो सकती है।
बताते चलें कि, नई मंत्रिपरिषद में किन चेहरों को शामिल किया जाएगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, एनपीपी और सहयोगी दलों के कुछ युवा विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। साथ ही, भाजपा और अन्य सहयोगी दलों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की भी तैयारी की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।