रांची। मंगलवार को बड़ी खबर राजधानी रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय से सामने आई है, जहां डाटा सेंटर में सुबह आग लग गई।
यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखे वायर केबल और अन्य उपकरण जल गए। आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डाटा सेंटर में आग लगने की घटना से 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल गए हैं। खबर लिखे जाने तक नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।
यह पहली बार नहीं है, जब झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की घटना हुई है। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 16 नवंबर 2018 की शाम पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अचानक आग लग गई थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गए थे। आग बुझाने की अफरातफरी में एक पुलिसकर्मी का पैर भी टूट गया था। इस घटना के तीन साल बाद 22 जुलाई 2021 की दोपहर में पुलिस मुख्यालय के दूसरे फ्लोर पर स्थित सेक्शन ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
हालांकि, उस समय सभी बड़े अधिकारी मुख्यालय में ही मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK