संजय यादव
देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक सोमवार को किया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि 1200 से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाते हुए मतदान केंद्रों को सुगम एवं सुलभ बनाया जा रहा है। मतदान केंद्रों की दूरी अधिकतम दो किमी के भीतर होनी चाहिए।
मधुपुर विधानसभा अंतर्गत 69, सारठ विधानसभा अंतर्गत 43, देवघर विधानसभा अंतर्गत 112 मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, संशोधन के बाद प्रारूप मतदान केंद्र की सूची पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिन क्षेत्रों में दूरी अधिक है, वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित करने की संभावना पर कार्रवाई की जाए। मतदान भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक मरम्मत या स्थानांतरण पर भी चर्चा की गई।
मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किशकु, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


