गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस को यह सफलता बक्सीडीह-माथाडीह रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मिली।
पचंबा थाना पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ा। युवकों ने अपना नाम विक्की कुमार और अख्तर अंसारी बताया।
युवकों ने बाइक का कोई वैध कागजात नहीं दिखाया। संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर पचंबा थाना लाया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह बाइक उनलोगों ने गिरिडीह शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के पास से पिछले मई महीने में चोरी की थी।
इस बाइक की चोरी के संबंध में पूर्व से ही टाउन थाना में मामला दर्ज है। पचंबा थाना में कांड संख्या 105/2025 की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


