आंजन धाम के चहुमुखी विकास के लिए उपायुक्‍त ने दिए कई निर्देश

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में गुमला प्रखंड अंतर्गत स्थित श्री राम भक्त हनुमान की जन्मस्थली आंजन धाम का दौरा 10 सितंबर को किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री राम भक्त हनुमान, माता अंजनी सहित आंजन धाम परिसर स्थित सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की। वहां की विधि-व्यवस्था एवं व्यवस्थापन का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्री राम भक्त हनुमान की जन्मस्थली आंजन धाम जिले का एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लगातार आमद होती है। इसलिए इस क्षेत्र का समुचित विकास करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

उपायुक्त ने पर्यटकीय विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इनमें मंदिर परिसर में गार्डवाल का निर्माण, पुरानी रेलिंग को हटाकर नई स्टील रेलिंग लगाने, सीढ़ियों के क्षेत्र का सुधार एवं चौड़ीकरण, साथ ही परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त आंजन धाम परिसर स्थित गेस्ट हाउस की मरम्मत, आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धता और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को शीघ्र गति से आगे बढ़ाते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद कार्यपालक अभियंता, जिला पर्यटन विशेषज्ञ, जिला खेल पदाधिकारी गुमला सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद  रहें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK