रीडिंग कैंपेन 2025 : मेरी किताब, मेरी कहानी का आयोजन

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और शिक्षा की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से ज़िले में “रीडिंग कैंंपेन-2025” का आयोजन किया गया। यह अभियान पूरे ज़िले में उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ।

अभियान के दौरान लोहरदगा के सभी प्रखंडों और विद्यालयों में विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। 15 अगस्त को राज्य के द्वारा मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ किया गया, जिससे विद्यार्थियों को पुस्तकों तक सरल पहुंच उपलब्ध हुई।

20 अगस्त को प्लेज रीडिंग टाइम (पठन प्रतिज्ञा) आयोजित किया गया। 25 अगस्त मुख्य वाचन एवं जोड़ों में पठन सम्पन्न हुआ। 27 अगस्त को विद्यालय स्तर पर अभिनय एवं नाटक प्रस्तुत किए गए। 29 अगस्त को कहानी कथन (स्थानीय लोककथाओं सहित) आयोजित किया गया।

1 सितम्बर को रीड-अ-थॉन (एक साथ पठन) का आयोजन किया गया। 3 सितम्बर को सम्मान समारोह एवं अभिभावक गतिविधि कैलेंडर चर्चा संपन्न हुई। 10 सितम्बर को राज्य स्तरीय सेमिनार-प्रारंभिक शिक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान में उल्लेखनीय संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कुल 33,826 विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें 15,983 छात्र एवं 17,843 छात्राएं शामिल थीं। 438 विद्यालयों ने इस अभियान में सहभागिता की। 659 शिक्षकों ने सक्रिय योगदान दिया। 44 सरकारी अधिकारियों ने भी गतिविधियों में भागीदारी निभाई।

अभियान के उद्देश्य

  • बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि और पठन संस्कृति को बढ़ावा देना।
  • विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं पठन कौशल का विकास करना।
  • अभिभावकों और समुदाय को विद्यालयी गतिविधियों से जोड़ना।

लोहरदगा ज़िला प्रशासन, शिक्षा विभाग, पिरामल फाउंडेशन, टाटा सिनी एवं क्विस्ट अलाइंस और विभिन्न समुदाय के लोगों ने इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दिया। यह पहल बच्चों को किताबों से जोड़कर उनके जीवन में पढ़ाई को आनंद और परिवर्तन का साधन बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुई।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK