रांची। राजधानी रांची के वरिष्ठ पत्रकार कुमार राजेश की मां फुदिया देवी का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो कुछ महीने से बीमार चल रही थीं। सीसीएल के गांधीनगर हॉस्पिटल में आज (मंगलवार) सुबह उन्होंने अंतिम सांस लीं।
उनके दो बेटे हैं, जिनमें से बड़े बेटे सतीश कुमार रांची स्थित सीसीएल (दरभंगा हाऊस) में कार्यरत हैं। छोटे बेटे कुमार राजेश शहर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्होंने सहारा दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक अखबार प्रभात खबर, हिन्दुस्तान रांची में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं।
वरिष्ठ पत्रकार कुमार राजेश की माता की मौत का समाचार सुनकर पूरे पत्रकारिता जगत समेत कांके रोड स्थित चंदवे, सर्वोदय नगर, श्याम नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
फुदिया देवी की तीन बेटियां हैं, बड़ी बेटी कुंती देवी मुजफ्फरपुर के खाबड़ा, मंझली बेटी मंजू देवी हाजीपुर में और छोटी बेटी सुनीता सारण जिले के भेल्दी में रहती हैं। तीनों बेटियों ने बारी-बारी से अपनी मां को कंधा दिया। उस वक्त पूरा माहौल और भी गमगीन हो गया।
दो बहूओं गीता देवी और मीरा शर्मा ने बेटियां बनकर अपने कर्तव्य का निर्वाह किया। पति रामचंद्र ठाकुर कंधा देते वक्त फफक पड़े। यह हृद्यविदारक दृश्य देख मौजूद सभी लोग अपने आंसू रोक नहीं पाये।
उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए क्षेत्रवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रीकांत शर्मा, महेश ठाकुर, मनोज, स्वराज, संदेश समेत सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें विदाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK