झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन संपन्न

झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की धनबाद, जिला शाखा का अधिवेशन निरसा के गोपालगंज स्थित धनबाद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 7 सितंबर को आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में शिक्षकों ने शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नई जिला कार्यकारी समिति का गठन किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघ की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य संरक्षक निरसा विधायक अरूप चटर्जी उपस्थित थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारी समिति का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित पदधारियों ने पदभार ग्रहण किया। शिक्षकों के कल्याण और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए मिलकर काम करने की शपथ ली।

अधिवेशन में किशोर कुमार सिंह, तारक नाथ मिश्रा, सुरेश मंडल, शंभु साव, रोहित कुमार, ब्रजेश झा, दीपक, अरविंद यादव मौजूद दी। यह जानकारी देते हुए नीलकमल खवास में सभी नवनिर्वाचित पदधारी को बधाई दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK