Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 7 सितंबर, 2025 का राशिफल

मेष

करियर के प्रति स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर काम की गति बनाए रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

वृष

प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

मिथुन

घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सर्राफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा।

कर्क

व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अलंकार की प्राप्ति के योग है।

सिंह

समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

कन्या

आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं।

तुला

किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज-सज्जा में समय बीतेगा।

वृश्चिक

कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

धनु

सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा।

मकर

मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कुंभ

परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

मीन

खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है। शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)