बालिका गृह, नारी निकेतन और खुशमारना बालगृह का औचक निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

  • खाद्य सैंपल लैब भेजा गया

गणपत लाल चौरस‍िया

गुमला। उपायुक्त के निर्देश और अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने शनिवार को बालिका गृह शिलम गुमला, खुशमारना बालगृह लोहरदगा रोड और नारी निकेतन तिर्रा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बालिका गृह से सूजी, सत्तू और दलिया और खुशमारना बालगृह सोयाबीन और मसूर दाल का सैंपल लेकर लैब भेजा गया। पदाधिकारी ने कहा कि जांच में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित वेंडर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्री गुग्गी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य सामग्री की शुद्धता, पैकेजिंग पर लाइसेंस नंबर, निर्माण एवं समाप्ति तिथि की जांच संस्थान के लिए अनिवार्य होगी।

पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही और नियमों की अनदेखी या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने की पहल है कि बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिले।

ये निर्देश भी दिया

  • पेयजल की समय-समय पर जांच कराई जाए।
  • परिसर और रसोईघर में नियमित पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था की जाए।
  • रसोईघर, खाद्य भंडारण स्थल और भोजन परोसने का क्षेत्र हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित रखा जाए।
  • कार्यरत कर्मचारियों को भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर पहनना अनिवार्य होगा।
  • बच्चों को केवल पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन ही उपलब्ध कराया जाए।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK