- भजन, सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया गया
रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को सुंदर पुष्पों सजाया गया था, जिससे वातावरण एक अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं सामूहिक प्रार्थना से हुई। इसके बाद परमहंस स्वामी सदानंद महाराज की उपस्थिति में भजन, सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का अत्यंत भावपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक वर्णन प्रस्तुत किया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति मार्ग की महत्ता, धर्म की स्थापना एवं जीवन में अध्यात्म के वास्तविक स्वरूप को सरल, सहज एवं प्रेरणादायक शैली में समझाया।
सदानंद महाराज ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल सांसारिक सुख नहीं, बल्कि आत्मा की उन्नति एवं परमात्मा से एकत्व की प्राप्ति है। श्रीमद्भागवत हमें यही शिक्षा देती है कि सेवा, सच्चाई और सत्संग के मार्ग पर चलकर हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। सत्संग के उपरांत भव्य गुरु पूजन का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूजन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि यह दिव्य आयोजन अनंत चतुर्दशी को आध्यात्मिक पर्व में परिवर्तित कर गया, जिसे श्रद्धालु लंबे समय तक स्मरण करते रहेंगे।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल, निर्मल छावनिका, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, नवल अग्रवाल, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, मनीष सोनी, सुनील पोद्दार, पवन पोद्दार, पुजारी अरविंद पांडे मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त बिमला जालान, शीला मुरारका, रमा डोकानिया, कविता गाडोदिया, संतोष देवी अग्रवाल, ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार, मनीषा जालान, सरिता अग्रवाल, प्रमिला पुरोहित, सुधा सुलतानिया, सीता शर्मा, शारदा पोद्दार, मंगला मोदी, उषा मोदी, आशा मुंजाल, दीपिका मोतीका, आशा मिश्रा, आशा सिंह, बिमला मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK