हजारीबाग। सीआईएसएफ के आईजी अमित माथुर (मुख्यालय, पटना) ने शुक्रवार को एनटीपीसी की केरेडारी और चट्टी बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों परियोजनाओं के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। एनटीपीसी प्रबंधन ने उनका स्वागत किया।
एनटीपीसी की ओर से बताया गया कि यह दौरा मुख्य रूप से परियोजना क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक सीआईएसएफ जवानों की संख्या का आकलन करने के लिए किया गया था। जल्द ही, दोनों खदानों में सीआईएसएफ बल की तैनाती कर श्रमिकों और परियोजना की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।
गौरतलब है कि परियोजना क्षेत्रों में समय-समय पर असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग और तोड़फोड़ की घटनाएं होती रही हैं। इससे जहां कर्मचारियों में भय का माहौल रहता है, वहीं खनन और प्रेषण कार्य भी बाधित होते रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


