रांची में अब डिलीवरी ब्वॉय का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, जानें बड़ी वजह  

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में अपराध के बढ़ते ग्राफ पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी डिलीवरी ब्वॉय का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है।

इस संबंध में सभी थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हाल के दिनों में सामने आए मामलों में देखा गया है कि कुछ अपराधी फूड डिलीवरी की वर्दी पहनकर मोबाइल छिनतई और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

कई बार वे डिलीवरी ब्वॉय के रूप में घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए यह कदम उठाया है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी डिलीवरी कंपनी बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी युवक को काम पर नहीं रख सकेगी। इसके तहत कंपनियों को अपने सभी कर्मचारियों का विवरण संबंधित थाने में आवेदन के साथ जमा करना होगा।

यह नियम नए और पहले से कार्यरत सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा। जल्द ही निजी डिलीवरी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक की जाएगी, जिसमें वेरिफिकेशन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे।

हर थाना क्षेत्र में काम कर रहे डिलीवरी ब्वॉय की विस्तृत सूची तैयार की जाएगी, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज होगी। यह सूची थाने में एक रजिस्टर में रखी जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।

हाल ही में चुटिया थाना ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया था, जो डिलीवरी ब्वॉय की वर्दी में मोबाइल छिनतई करता था। इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हुए थे, जिनके पास से 26 मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई थी। वहीं, कांके थाना क्षेत्र में भी दो चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों ने पहले डिलीवरी ब्वॉय बनकर घरों की रेकी की थी।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा, “रांची में हजारों युवा डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम कर रहे हैं। हाल की घटनाओं को देखते हुए पुलिस वेरिफिकेशन बेहद जरूरी हो गया है।

यह कदम शहर को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।” रांची पुलिस इस योजना को सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि डिलीवरी सेवाएं अधिक जवाबदेह और सुरक्षित बन सकें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK