
लक्ष्मी प्रसाद सिंह
पलामू। हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत अति सुदूरवर्ती क्षेत्र महुडंड पंचायत में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। पूजा पंडाल के निर्माण और भक्ति जागरण के लिए न्यू दुर्गा पूजा क्लब कमेटी के पदधारियों का चयन किया गया। युवा समाजसेवी शिवशंकर यादव की अध्यक्षता में इसे लेकर बैठक हुई।
इसमें सर्वसम्मति से नंन्दु परहिया को अध्यक्ष, जितेंद्र यादव को सचिव और उमेश यादव उपाध्यक्ष, गुड्डू पाल उर्फ अमरेश पाल एवं सतेन्द्र परहिया को कोषाध्यक्ष, विरेन्द्र रवि को उप सचिव बनाया गया।
अभय यादव, दिनेश्वर ठाकुर, सुरेन्द्र साहनी, नगीना यादव, लालू कुमार यादव, कामेश्वर विश्वकर्मा, बिरबल परहिया का संयोजक के रूप में चयन किया गया है। कमेटी में बबलू यादव, अशोक परहिया, मोहन गुरूजी, मदन साह, दिनेश यादव, झरी राम, नीरज विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता, पवन परहिया, हरी यादव सहित 30 सदस्यों का चयन किया गया है।
दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के पदधारियों ने स्थानीय लोगों से दुर्गा पूजा में सहयोग करने की अपील की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK