पालकोट एवं घाघरा प्रखंडों में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में नियमित रूप से साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में सोमवार को पालकोट एवं घाघरा प्रखंडों में विशेष जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया।

प्रखंड घाघरा में 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें वृद्धा पेंशन से संबंधित 7, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित 4, मंईयां सम्मान योजना से संबंधित 5, मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 1 और विधवा पेंशन से संबंधित 2 आवेदन शामिल थे। सभी 19 शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। किसी भी आवेदन को अग्रसारित या इन-प्रॉसेस में रखने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

इसी प्रकार प्रखंड पालकोट में 6 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पेंशन से संबंधित 2, मंईयां सम्मान योजना से संबंधित 4 आवेदन शामिल थे। सभी प्राप्त आवेदनों का भी मौके पर ही त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया।

उपायुक्त ने कहा है कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त माध्यम है। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि हर आवेदक को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध हो।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK