रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज भवन के दरबार हॉल में न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद एवं गोपनीयता की शपथ 26 अगस्त को दिलाई। वे झारखंड उच्च न्यायालय के , सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना को पढ़ा। इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा की सदस्य श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं पुलिस सेवा के पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि और नवनियुक्त अध्यक्ष के परिजन उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK