रांची। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ रांची मंडल सतर्क मोड में कार्य कर रहा है। रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने 23 अगस्त को गहन जांच की। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को भारी पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बैग में 32 शराब की बोतलें हैं। इसकी कीमत लगभग 22,900 रुपये आंकी गई। बरामद शराब को मौके पर ही जब्त कर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को 24 अगस्त, 2025 को उत्पाद विभाग रांची को सौंपा।

जांच व कार्रवाई में आईपीएफ शिशुपाल कुमार, एसआई सूरज पांडे, एसआई सोहन लाल, एएसआई अनिल कुमार, कांस्टेबल वीएल मीणा, प्रदीप कुमार, आरके सिंह अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK