Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मानसून प्रबल है। इसका असर शनिवार सुबह से ही दिख रही है। आज यानी 23 अगस्त को कई जिलों में बारिश कहर बरपा सकती है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 25 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट
लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
यहां के लिए रेड अलर्ट
गढ़वा, पलामू, चतरा जिले लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से अल्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK