रांची। बड़ी और दुखद खबर जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां कीताडीह शिव मंदिर के पास रहने वाली शिक्षिका टुंपा डे (40 वर्षीय) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, टुंपा डे मॉडल स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। घटना के समय उनके पति बाबू डे घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जाता है कि शाम को परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें फंदे से झूलता देखा। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
मृतका अपने पीछे पति, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, स्थानीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। टुंपा डे अपने व्यवहार और शिक्षण कार्य को लेकर समाज में एक सम्मानित पहचान रखती थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK